गिरिडीह । प्रतिबिम्ब पोटल के माध्यम से गिरिडीह एसपी को सूचना मिली की निमियाघाट, बिरनी, डुमरी एवं बेगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी सक्रिय है और लोगो से ठगी कर रहे है। जिसके बाद एसपी साहब ने पुलिस उपाधीक्षक साइबर श्री संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित किया ।जिसमें पु०नि० सह थाना प्रभारी साइबर अजय कुमार, पु०अ०नि० श्याम बाबू राठौर, पु०अ०नि० सरोज मंडल, पु०अ०नि० गौरव कुमार, स०अ०नि० संजय मुख्यिार, आ0/546 साकेत वर्मा, आ0-861 जितेन्द्र नाथ महतो के सहयोग से छापामारी करते हुए कुल 04 (चार) साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया एवं एक साइबर अपराधी को नामजद किया गया है। इस संर्दभ में साईबर थाना कांड सं0-36/2023 दर्ज किया गया हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम,,,,
(1) पवन मंडल पे उपेंद्र मंडल सा० कुस्टों नवाडीह थाना डुमरी जिला गिरिडीह
(2) कपिलदेव मंडल पे० सुखदेव मंडल सा० कुस्टों नवाडीह थाना डुमरी जिला गिरिडीह
(3) पंकज वर्मा पे०स्व० बद्रीनारायण महतो सा० राजेन्द्रनगर थाना बिरनी जिला गिरिडीह ।
(4) सूरज तिवारी पे० किशोर तिवारी सा० सियांतांड थाना जमुआ जिला गिरिडीह ।
बरामद सामान हुए बरामद,,,,, मोबाइल फोन 8, सिम कार्ड 10, एटीएम कार्ड 10, पासबुक 7, बाइक 1 है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने हेतु गर्भवती महिलाओं के मो० नं० पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर रिमोर्ट एक्सेस ऐप-Alpemix/Any Desk/Team viewer आदि का लिंक भेजकर इंस्टॉल करवा कर ठगी करते है। ये लोगो से व्हाट्एप्प चैट एवं विडियों कॉलिंग के माध्यम से न्युड विडियों कॉल कर उसका स्कीन रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हुए पैसा की ठगी करते है।
