रामावतार स्वर्णकार
इचाक । समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इचाक से डॉक्टरों का गायब रहना कोई नई बात नहीं है। जिसके कारण मरीजों को अक्सर भयंकर समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा हम नही कह रहे ऐसा कहना है उक्त स्थल पर रह रहे स्थानीय लोगों का । ऐसा एक मामला फिर सामने आया है जहां मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के अनुपस्थिति में एक वृद्ध ने अस्पताल में दम तोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी सरजू महतो की अचानक तवीयत बिगड़ गई। वे बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने आनन फानन में 108 नंबर पर कॉल कर के एंबुलेंस बुलाया फिर एंबुलेंस से वृद्ध सरजू महतो को ईलाज के लिए इचाक सीएचसी ले जाया गया। मृतक सरजू महतो के छोटे पुत्र अजय कुमार मेहता ने बताया कि हॉस्पिटल में हमने एक घण्टे तक इंतजार किया।

वहां कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजुद नही था। हमने वहां मौजुद स्वास्थ्य कर्मियों से रेफर करने को कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बहुत मिन्नत करने पर एक स्वास्थ्य कर्मी ने जांच कर मरीज को मृत घोषित कर दिया। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज के मौत के बाद परिजनों ने असपताल में हंगामा कर दिया। समस्या को लेकर सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश से बात करने का प्रयास किया लेकिन वे धनबाद में किसी मीटिंग में व्यस्त रहने के कारण बात नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *