निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम कुर्मिपाड़ा पाईप लाइन में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक २५ कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आज भूमि भूजन कर शुभारंभ किया गया। भूमिपूजन के लिए जामताड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल और अमरेंद्र कुमार के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। 7 दिसम्बर बृहस्पतिवार प्रातः 8:00 बजे से सद्गुरू ज्ञान गंगा सद्ग्रन्थ एवं मंगल कलश यात्रा संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे तक आद्यशक्ति गायत्री-युग-शक्ति गायत्री, संगीत, प्रवचन, 8 दिसम्बर शुक्रवार प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे तक नारियों जागो स्वयं को पहचानो, संगीत, प्रवचन, 9।
दिसम्बर शनिवार प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे तक राष्ट्र समर्थ कैसे बने? संगीत, प्रवचन, दीप महायज्ञ 10 दिसम्बर रविवार प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे जप, ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार एवं पूर्णाहुति तय की गई है। गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य सभ्य समाज ‘का निर्माण एवं सुशील समाज मानव मे देवत्य का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण करना है। मौके पर अजित भानन्द, मधु मंडल, पूनम देवी, राजकुमारी देवो, मीना कुमारी, संजीव, ज्ञानती देवी, ममता देवी, विद्यावती देवी, मंजूला पाँडे, मनरेश कुमार यादव, प्रभाष दशरथ बर्मन, आशा देवी, राजवल्लम प्रसाद, सुजित कुमार, पारितोष कुमार व अन्य मौजूद थे।
