निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आज एक दिवसीय जिला कार्यकर्ता सम्मेलन यज्ञ मैदान जामताड़ा में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जे एम एम के टुंडी विधायक सह विधानसभा सत्ता दल के सचेतक मथुरा प्रसाद उपस्थित हुए। कार्यक्रम पार्टी के उपाध्यक्ष रविन्द्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें जिला स्तरीय नेता के साथ हाजरों कि संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर चर्चा किया। वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के लोगों से जो भी वादा किया था, उसमें लगभग 80 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है। इसके वावजूद विपक्ष के विधायक झूठी अफवाह फैला रहे हैं।
काम नही करने दे रहे हैं। वहीं देश में जहां भी भाजपा के सरकार नही है वहाँ केंद्र सरकार ई डी के माध्यम से सभी को डराने और परेशान करने का काम कर रहे हैं। जिससे विकास प्रभावित हो रही है। वहीं मथुरा प्रसाद महतो ने भाजपा नेता बाबूलाल पर भी तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने जामताड़ा विधानसभा चुनाव में जे एम एम के प्रत्याशी देने के सवाल पर कहा यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में तय होगी। मौके पर अशोक मंडल , परेश यादव,प्रो कैलाश प्र साव, लालू अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, प्रदीप मंडल ,कुणाल कंचन, असित मंडल, आनन्द टुडू, देबीशन हंसदा, अशोक महतो, इशाक अंसारी, हीरालाल सोरेन, जयशर मुर्मू, उज्ज्वल भट्टाचार्य, मोला बक्श , मेरी मरांडी, डोली बास्की, अरबिंद मुर्मू, सादिक अंसारी, सुधांशु शेखर, अमित मंडल , ताहा अंसारी, मनोरंजन सिंह, जयधान मरांडी, वकील सोरेन, राजीव शर्मा , बासूदेव मरांडी, सुलेखा रॉय, दिनेश मुर्मू, किशोर रवानी, रघु गोस्वामी, विजय राउत, मितेन सरखेल, सुभाष सिंह, विक्रम रवानी, साकेश सिंह, सुमन यादव।सूरज रवानी मौजूद थे।
