रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने एनएच 33 मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ती की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना में मृतक का सिर बुरी तरह से कुचल गया था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर इचाक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतू शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक बस से उतरते ही लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया। और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। अनुसंधान जारी है।
