राजेश दुबे की रिपोर्ट
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोबर में छात्र-छात्राओं के बीच स्वेटर , ड्रेस एवं जूता,मौजा का वितरण किया गया।
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत जोबर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को छात्र- छात्राओं के बीच स्वेटर,ड्रेस एवं जूता, मौजा का वितरण पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो के हाथों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिससे वर्ग 3 से 5 वर्ग तक के कुल 50-60 छात्र-छात्राओं को दिया गया। प्रधानाध्यापक सह प्रभारी डेगलाल महतो ने बताया कि सरकार द्वारा प्रवेश शीत ऋतु बढ़ते ठंड को लेकर विद्यालयों में मोटे वस्त्र (स्वेटर), ड्रेस जूता मौजा उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे मध्याह्न भोजन, किताब कॉपी पेन, विद्यालय किट आदि शामिल है। साथ ही मुखिया ने कहा कि दिए गए चीजों को आप सही उपयोग करें। प्रतिदिन ड्रेस में सभी बच्चे विद्यालय आए और मन लगाकर पढ़ाई करें। मौके पर वार्ड सदस्य माधोलाल मरांडी, सुरेश महतो, नागेश्वर महतो, राजू मरांडी महिलाल मरांडी इत्यादि ग्रामीण शिक्षक छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।।
