निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गुरुवार को नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत सहाना में आगामी काली पूजा की तैयारी को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने काली पूजा समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक किया।पिछले 15 सालों से प्रति वर्ष काली पूजा की तैयारी को लेकर पूरे नगर में साफ सफाई व्यवस्था एवं अन्य सभी जनहित सुविधाओं को लेकर विशेष अभियान चलाया जाता है। । नगर पंचायत के सभी काली पूजा समितियों के साथ सामंजस्य बिठाकर संपूर्ण साफ सफाई लाइट,पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की गई । पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा की काली पूजा के सुअवसर पर नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत जिन जिन जगहों में काली पूजा का आयोजन किया जाता हैं।

उस मोहल्ले के काली पूजा समिति के सम्मानित सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों के साथ धूमधाम के साथ काली पूजा आयोजन हेतु बैठक की जा रही हैं।आज इसी क्रम में नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 अंतर्गत सहाना में पूजा समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ संपूर्ण साफ सफाई अन्य सभी व्यवस्था व सहयोग हेतु बैठक की गई।हम सभी ने मिलकर मां काली पूजा के भव्य शांति पूर्ण रूप से एवं समुचित व्यवस्था व सहयोग हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं तथा साथ ही सभी जामताड़ा वासियों से भी विशेष अनुरोध हैं ,काली पूजा के भव्य आयोजन हेतु अपना अपना सहयोग दे।मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मधु चंद्रा,दीपक बाउरी,शिशिर बाउरी,मंटू बाउरी, कमल बाउरी, श्यामल बाउरी बासु बाउरी मनशांति बाउरी शीपेन बाउरी सहित तमाम पुजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *