राजेश दुबे की रिपोर्ट
नागी पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन किया गया
बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के सुपुत्र डुमरी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो उपस्थित हुए
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के अंतर्गत नागी पंचायत के हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार को झामुमो पंचायत कमेटी गठन किया गया। बैठक कि अध्यक्षता पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण गंझु एवं संचालन 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा ने किया। सर्वसम्मति से नागी पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छोटेलाल मरांडी सचिव विजय महतो,कोषाध्यक्ष दीपक केवट , जगू भाई केवट,उपाध्यक्ष दिव्या देवी , नंदलाल कुमार , मुकेश पटेल ,संयुक्त सचिव मधु कुमारी ,शर्मा मरांडी , सुनील हांसदा संगठन सचिव झरी सिंह पंचायत सदस्य नारायण गझू , डीएम राज पटेल,धनेश्वर महतो, कृष्ण कुमार महतो , अजीत करमाली आदि को चुना गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के सुपुत्र डुमरी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो, झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल,विशिष्ट अतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड संयोजक मंडली के मुख्य अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ,संयोजक मंडली सदस्य सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पटेल जी ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार ने राज्य हित में बेहतर कार्य कर रही है . संगठन को बूथ स्तर से पंचायत स्तर तक मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रखंड के सभी पंचायतों में पूर्ण रूप से गठन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा । नए एवं ऊर्जावान युवाओं को अवसर देकर पार्टी को नई धार दी जाएगी। कार्यकर्ता पुरा जोश खरोश एवं समर्पित भावना से पार्टी के समर्पित सिपाही है सभी नए सदस्यों को पंचायत के नए जिम्मेवारी दिए जाने पर उम्मीद से बेहतर काम करेंगे वे मुझे पूर्ण विश्वास है।तत्पश्चात सभी नए सदस्यों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं विचारधारा को जिम्मेदारी पूर्वक बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री सदस्य देवी राम हेमरम , रामकिशोर महतो ,शरीफ अंसारी, डीएम राज पटेल, राजा राम महतो ,महादेव मुर्मू लखन पटेल लालमनी महतो,रवि कुमार सिंह ,सोमर सिंह ,सुनील हांसदा , कपील महतो ,विजय कुमार पटेल ,घनश्याम महतो ,सूरज बेसरा , मगर सिंह ,महेश तुरी ,हेमलाल महतो , देवचंद पटेल,तालेश्वर महतो ,बाबूलाल सोरेन , राजेश मुर्मू ,जगदीश महतो , वैशाकी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे ।
