निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । एक युवक की लाश मिली है, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की है, युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पाकर नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश किसकी है, इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही कुछ पता चल पाया है। पुलिस को भी कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है कि वह कहां का रहने वाला है और इसकी लाश यहां कैसे आयी और मौत के पीछे क्या रहस्य है, आत्महत्या है या हत्या यह संसय बना हुआ है। हालांकि आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसे हत्या की आशंका की दृष्टि से देख रहे है।
मामले को लेकर कार्रवाई की जांच में पुलिस जुट गई है और लाश की शिनाख्त करने एवं पता लगाने को लेकर अनुसंधान कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वह कहां का रहने वाला था। उसकी हत्या की गई है या आत्महत्या की घटना है। फिलहाल इस घटना को लेकर रहस्य बना हुआ है। इलाके में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
