निशिकांत मिस्त्री

विकास कार्य से जुड़े किसी भी योजनाओं में लापरवाही ना करें, अन्यथा किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर सभी संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी – उपायुक्त

जामताड़ा : आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों के समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।
बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण (वित्तीय वर्ष 23-24), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की किया गया।
बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं, पूर्ण योजनाओं, लंबित योजनाओं आदि की जानकारी ली एवं लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं पीएम आवास योजना शहरी डे एनयूएलएम के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, शहरी पथ विक्रेताओं के लिए सहायता, वेंडिंग मार्केट के कंस्ट्रक्शन आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
वहीं समीक्षा के दौरान नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी ने उपायुक्त को योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की जानकारी दी। वहीं इस क्रम में उन्होंने संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम एफएमई के अलावा विकास योजनाओं में नागरिक सुविधा, परिवहन व्यवस्था, 15 वें वित्त आयोग
के अलावा राजस्व संग्रहण के तहत होल्डिंग टैक्स, जल संग्रहण, ट्रेड लाइसेंस, परिमाण विपत्र की समीक्षा की। उन्होंने संचालित योजनाओं एवं पीसीसी सड़क निर्माण से जुड़े कार्य को एक माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने राजस्व संग्रहण के कार्यों में तेजी लाने एवं अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।
वहीं उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कहा किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शहर स्वच्छ एवं साफ सुथरा होगा तो अच्छी छवि बनेगी, स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है, आप लोग नगर निकाय क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग करने, समय से कचड़ा उठाव, सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाने, साथ ही यत्र यत्र कूड़ा फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। वहीं उन्होंने शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर एलिवेटेड पंप की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 2050 तक में शहर की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार कार्य योजना तैयार करें एवं विभाग को अवगत कराते हुए आवश्यक प्रक्रिया करें।

छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई को युद्धस्तर पर कराएं

उपायुक्त ने बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के छठ घाटों की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि सभी घाटों को जल्द से साफ सफाई आदि कार्यों को पूर्ण करें, साथ ही घाटों के पहुंच पथ को भी वैकल्पिक रूप से सुदृढ़ कराएं ताकि छठव्रतियों को दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने खतरनाक एवं गहरा पानी वाले घाटों पर खतरे का संकेत अथवा लाल झंडी लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, मिहिजाम राजीव कुमार मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, नगर प्रबंधक सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *