राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के कुशुंभा पंचायत के टोला अलखरी में मंगलवार को झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल के द्वारा 25 केवी के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया गया। बीते कई दिनों पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी सूचना झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल दी गई उनके अथक प्रयास से तुरंत नए विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर को लगने से और बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने काफी खुश हुए। साथ ही पटेल जी को आभार व्यक्त कर जोर दार माला पहनाकर स्वागत किया । मौके पर मुख्य रूप से कुसुंभा पंचायत मुखिया दुलारचंद पटेल, टिपुलाल महतो, पवन पासवान , नारायण महतो कैलाश महतो ,फूलचंद सोरेन ,राजू बेसरा ,दिलीप सिंह ,लाला सोरेन, बबन मुर्मू ,महेंद्र सोरेन , समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *