निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जामताड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक महिला आरा टाटा एक्प्रेस 18184 डाउन ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर पड़ी, जिससे उनका दाहिना पाँव के निचले हिस्से ट्रेन की चपेट में आ जाने से गई जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला की पहचान 42 वर्षीय रूपमणि मुर्मू की तौर पर हुई है। घायल महिला जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिमलगड़ा अपने रिश्तेदार के पास आई हुई थी और आज पुनः अपने घर पूर्वी सिंहभूम जिले के चंदनपुर पंचायत के घोलाडीह जाने के क्रम में जामताड़ा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने आई थी। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने के क्रम में ट्रेन से गिर पड़ी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान घायल महिला की पुत्री भी साथ में थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन में तैनात आर पी एफ के एस आई आर के मोजूमदार, आरक्षी आर एस के चौधरी, स्टेशन सुपरवाइजर एच एल ठाकुर व अन्य जवानों के मदद से जामताड़ा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया और उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया।
