निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बीते 26 अक्टूबर को प्रदुम मोहली अपाचे मोटरसाइकिल से जामताड़ा थाना क्षेत्र के रानीडीह से नारायणपुर पहुँचे। जहां थाना क्षेत्र की लाडली ( बदला हुआ नाम ) को मेला घुमाने के लिए बुधुडीह से गोपालपहाडी लेकर गया था। जिसके बाद प्रदुम मोहली अपने तीन साथियों के साथ बारी बारी से युवती के साथ शरीरिक शोषण किया और वहां से भाग निकले। जिसके बाद लाडली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद ढुलू के लिखित आवेदन के आधार पर जामताड़ा थाना काण्ड सं0-130/2023 के तहत अज्ञात के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया। उक्त कांड का उदभेदन तथा बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जामताड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है और छानबीन शुरू किया गया।
जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि उक्त टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मृतिका लाडली का मोबाईल बरामद किया गया । उक्त मोबाईल का मानवीय एवं तकनिकी आधार पर संदिग्ध 1. प्रदुम गोहली, पिता-गोगा गोहली 2. गुरू गोहली पिता – चतुर मोहली 3. संतोष गोहली, पिता-बुधन मोहली, तीनों सा० रागीडीह, थाना- जामताड़ा, जिला- जागवाडा को पुछताछ किया गया। उक्त तीनों अभियुक्तों द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में कमरा इस प्रकार बयान दर्ज करायें है।
- प्रदुम मोहली. पिता-योगा मोहली, सा०- रानीडीह, थाना-जागताडा, जिला- जामताड़ा ने दिनांक- 26.102023 को अपने अपाची मोटरसाईकिल में मृतिका लाडली को नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुडीह से गोली मेला लेकर गया था। तत्पश्चात उक्त मृतक लाडली के साथ डरा-धमका कर प्रदुग मोहली द्वारा शारीरिक संबंध बना कर अपने मित्र बुकरू मोहली के पास छोड़ दिया और यहां से भाग कर अपना मोबाईल स्वीच ऑफ कर लिया। 2. बुकरू मोहली पिता चतुर मोहली सा०- रानीडीह, थाना-जामताड़ा, जिला- जामताड़ा के द्वारा भी उक्त मृतिका को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाकर संतोष मोहली के पास छोड़ कर उक्त स्थल से निकल गया। 3. संतोष मोहली. पिता-बुधन मोहली, सा०-रानीडीह, थाना+जिला- जामताड़ा द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान यह बताये कि इनके द्वारा भी उक्त मृतिका के साथ डरा धमका कर यौन शोषण कर लड़की को अकेले छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद लड़की फाँसी लगा ली। जिसमें तीन की गिरफ्तारी की गई क्रमशः 1. प्रदुम मोहली, पिता-योगा मोहली, सा० रानीडीह, थाना जामताड़ा, जिला- जामताड़ा। 2. वुकरू मोहली पिता- चतुर मोहली सा०- रानीडीह, थाना- जामताड़ा, जिला- जामताड़ा। 3 संतोष मोहली, पिता-बुधन मोहली, सा०-रानीडीह, थाना+जिला- जामताडा ।
छापेमारी दल में 1. पु०नि० रंजीत कुमार सिन्हा, पु०नि० -राह-थाना प्रभारी जामताड़ा थाना, 2 पु०अ०नि० बुधन गागराई, जामताड़ा थाना, 3. पु०अ०नि० माणिक चन्द्र बैरा, जामताड़ा थाना , 4. पु०अ०नि० श्रीकान्त यादव, जामताड़ा थाना, 5. आरक्षी / 113 संतोष कुमार सिंह, तकनिकी शाखा, जामाताड़ा, 6 आरक्षी / 114 महेंन्द्र पासवान, जामताड़ा थाना, 7. आरक्षी / 190 सरोज पाल, जामताड़ा शामिल थे।
