राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत स्थित झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार मां महामाया बागेश्वरी मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर में अवध कुमार पांडे पिता स्वर्गीय शंभू नाथ पांडे जो इस मंदिर के पुजारी भी हैं उन्होंने पूजन कार्य में उपयोग होने वाले 11 किलो का घंटा दान किया. और कहा कि हम सबों की कुलदेवी का यह मंदिर है हमारे पूर्वज भी पूर्व में मंदिर के रखरखाव एवं साज सजा में खुले हाथों सेवा करते रहे हैं जिसका निर्वहन हम और हमारे पीढ़ी द्वारा किया जा रहा है। मां बागेश्वरी की कृपा से हम सभी ब्राह्मण परिवार सकुशल जीवन यापन कर रहे हैं और फल फूल रहे हैं । इस अवसर पर पंडित श्री नारायण पांडे राजकिशोर पांडे सच्चि पांडे आचार्य पुरेन्द्र पांडे सुनील कुमार पांडे भूलन पांडे महेंद्र पांडे जितेंद्र पांडे आदर्श पांडे आदि लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *