रांची । धनतेरस से पहले चोरों ने रांची के ज्वेलरी शोरूम में चोरी घटना को अंजाम दिया है । चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये के चांदी व आभूषण चुरा लिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रांची के लालपुर अतीत चांदी के सिल्वर कॉलोनी ज्वैलर्स से लगभग बीस लाख रुपये के चांदी की चोरी हुई है । घटना शनिवार देर रात की है । हालांकि घटना की जानकारी रविवार को हुई । चोर लाखों के आभूषण और चांदी की मूर्ति लेकर फरार हो गए है । प्रतिष्ठान में धनतेरस और दीपावली को लेकर बड़ा कलेक्शन मंगवाया गया था । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

शोरूम का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया चोरों के द्वारा शोरूम का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. सिल्वर कॉलोनी के आसपास जेवर के बड़े शोरूम हैं. ऐसे स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोरों ने सनसनी फैला दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *