निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज 5 नवम्बर को सभापति झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति सह विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इससे पूर्व माननीय सभापति के आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा अनिमेष नैथानी, उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई शुरू करते हुए माननीय सभापति द्वारा विभिन्न विभागों के योजनाओं में प्रगति, राजस्व संग्रहण की स्थिति व विकास योजनाओं की समीक्षा तथा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा किया गया। उन्होंने समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन से राजस्व में बढ़ोतरी पर बल दिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के सफल के क्रियान्वयन में सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रहण की स्थिति व विकास योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसमें तेजी लाने एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

वहीं समीक्षा के क्रम में उन्होंने जिले में विभाग द्वारा संचालित शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने का शिकायत मिला, जिस पर माननीय सभापति ने उपायुक्त को अपने स्तर से अपेक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अविलंब रोक लगाने हेतु अधिकारी को निर्देश दिया। जिस पर उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *