विष्णुगढ़ । गोमियाँ मार्ग के किनारे जमुनिया नदी के तट से सटे जमुनियां डैम तथा श्री भास्करधाम जाने वाले मार्ग पर 05 नवम्बर 23 को दस लाख की लागत से साँसद मद से तोरण द्वार के निर्माण की आधारशिला रखी गई।आधारशिला रखे जाने के पूर्व भीम पांडेय के द्वारा यजमान नवलकिशोर वर्मा के द्वारा पूरे विधिविधान से भूमि पूजन किया गया।इस तोरण द्वार के निर्माण में चेड़रा मुखिया सह भाजपा विष्णुगढ़ प.मंत्री निर्मल कुमार ने अगुआई कर हजारीबाग साँसद से भास्कर धाम जाने वाले मार्ग में तोरण द्वार की मांग की गई,जिसे साँसद जयंत सिन्हा ने स्वीकृत करते हुए निर्माण कार्य की अनुसंशा की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद राम,मोहन बरनवाल, चमारी साव,नवल किशोर बर्मा, राजेंद्र प्रसाद सिंह,सुरेश भगत बिनोद सिंह,प्रयाग सोनी,शंकर गोस्वामी,अजय कुमार, शेखर सुमन,अनुज कुमार,भीम पांडेय छोटी लाल,अनुभव भारती समेत अन्य लोग शामिल रहे।
