निशिकांत मिस्त्री

परिसदन भवन में प्रमंडलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा, पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी सहित अन्य ने प्रमंडलीय आयुक्त को किया स्वागत

जामताड़ा । आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 01. 01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत नाला एवं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। जिसमें निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूर्व आम चुनाव 2019 में कम वोटर टर्न आउट वाले मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक प्रपत्र 6, 7 एवं प्रपत्र-8 का निष्पादन हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने वैसे मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान के लिए उत्साहित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिन्हित मतदान केन्द्रों में बी. एल०ओ०/ बी०एल० ओ० सुपरवाईजर को आवश्यक एवं अपेक्षित प्रगति लाने के लिए निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में बीएलओ एवं सुपरवाइजर से डोर-टू- डोर विजिट, होम-टू-रोल, वोटर कार्ड और आधार लिंकिंग का प्रतिशत, वोटर हेल्पलाइन एप्प, फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त की।
प्रमंडलीय आयुक्त ने 08 नाला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 19, मध्य विद्यालय चौकुंडा, मतदान केंद्र संख्या 20, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताराबाद, मत० केंद्र संख्या 59 उत्क्रमित मध्य विद्यालय चापुड़िया पूर्वी भाग, केंद्र संख्या 60 चापुडिया पश्चिमी भाग, 63 प्राथमिक विद्यालय धसनिया तथा 09 जामताड़ा विधानसभा में 233 उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीरामपुर, 243, जेबीसी उच्च विद्यालय जामताड़ा उत्तरी भाग, 245 जेबीसी उच्च विद्यालय पूर्वी भाग, 246 जेबीसी उच्च विद्यालय पश्चिमी भाग, 251, बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा उत्तरी भाग, 252 बालिका उच्च विद्यालय पूर्वी भाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों का जांच किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में वे प्रखंड कार्यालय फतेहपुर भी गए एवं अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र भ्रमण के क्रम में मध्य विद्यालय चौकुंदा में अध्ययनरत बच्चों से मिलकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई को प्रोत्साहित किया।

वहीं परिसदन भवन जामताड़ा आगमन पर प्रमंडलीय आयुक्त का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित अन्य ने स्वागत किया एवं इस मौके पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर पर उपरोक्त के अलावा उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका विनीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा कीर्तिबाला लकड़ा, फतेहपुर बीडीओ एवं सीओ,अंचल अधिकारी जामताड़ा अबीश्वर मुर्मू, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवर्ती, आयुक्त के निजी सहायक शुभम सौरव सहित जिला निर्वाचन कार्यालय जामताड़ा के कर्मी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *