निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शारदीय नवरात्र दुर्गापूजा को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल है। सभी दुर्गा मंदिर और दुर्गापूजा पंडाल सजधज कर तैयार है । नवपत्रिका पूजा को लेकर सरोवर से अलभर कर लाते हैं। बहुत ही धूमधाम से भक्तों की टोली ढोल नगाड़ों के साथ सरोवर में जाते हैं। आज के दिन से मां दुर्गा की मूर्ति पूजन की शुरुआत हुई। नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। नवपत्रिका पूजा में नौ तरह के पत्तों यानी केला, हल्दी, अनार, धान, मनका, बेलपत्र और जौ के को बांधकर इसी से मां को स्नान कराया जाता है। इसके बाद ही मां को सजाकर प्राण प्रतिष्ठा की जाती है।
