निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज 88वें अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा के रूप में अनंत कुमार ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय से प्रभार ग्रहण किया। प्रभार के आदान प्रदान के उपरांत निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को सभी कर्मियों से परिचय करवाया एवं जिले में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कर्तव्य निर्वहन में कर्मियों के पूर्ण सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। वहीं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने कर्मियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले आगामी दुर्गा पूजा सहित अन्य पर्व त्योहारों के अलावा बेहतर विधि व्यवस्था संधारण, न्यायालय कार्यों का ससमय निष्पादन, आम जनों के कार्यों का ससमय निष्पादन हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *