निशिकांत मिस्त्री


जामताड़ा । प्रखंड के बेना मैदान में आज दुर्गा पूजा के मौके पर आजसु पार्टी की ओर से दशय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ आयोजित की गई। मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायत के सैकड़ो की संख्या में दशय नित्य करने वाले आदिवासी कलाकार भाग लिया। यह कार्यक्रम पूरी तरीका से प्रतियोगिता के आधार पर किया जा रहा गया, जो सबसे बेहतर दशाय नित्य का प्रदर्शन करने वाले को उनका प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार गांव के दसई ग्रुप ने प्राप्त किया। इनके अलावा जो ग्रुप पुरस्कार से वंचित रह गया था उनको संत्वान पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुरुआत बड़ी संख्या में आए हुए गांव के माझी हडाम और प्रधान को पांव धोकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

जब आजसू पार्टी के केन्दीय सचिव प्रधानों को पाव धोकर सम्मानित कर रहा था, तो पूरा वातावरण खुशी से झूमने लगा था ।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर तरुण गुप्ता ने कहा कि यही आदिवासी समाज है, जो आज भी अपनी सभ्यता और संस्कृति के साथ परंपराओं को जिंदा रखे हुए हैं। आज बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान माझी हड़ाम को सम्मानित करने का मौका मिला, जिसके दिशा निर्देश पर आदिवासी समाज में न्याय के साथ-साथ सामाजिक जीवन पद्धति को चलाया जाता है, ऐसे हमारे समाज के कर्मठ लोगों को आज सम्मान करते हुए, मुझे काफी गौरव महसूस हो रहा है। उसके साथ ही कई वर्षों से दशाएं नित्य प्रतियोगिता करने का मौका मुझे मिला, आज उसी कड़ी में इतनी बड़ी संख्या में दशाएं नित्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ या भी हम और हमारी पार्टी के लिए गौरव का विषय है।

झारखंड बनने के इतने वर्षों के बाद भी इन आदिवासी प्रधान और लोक कलाकारों को झारखंड में जो सम्मान मिलना चाहिए था ,आज भी उससे उनको वंचित रखा गया है। आज भी आदिवासी समाज गरीबी और गुरबत की जिंदगी जी रहे हैं, कई आदिवासी सरकार आई और चली गई ,पर इन आदिवासी भाइयों का सपना आज भी पूरा नहीं हो सका। इस मौके पर हमें संकल्प लेकर जाना होगा कि उनके लिए जब भी मौका मिले तो बेहतर से बेहतर कार्य करना होगा ।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा और संचालन कार्यक्रम के सह प्रभारी सीतामणी हांसदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मैं रमेश पंडित रमेश रावत,गुलाब रावत,राकेश रवानी,पिंटू यादव,सोपान यादब,साजिद आंसारी,सचिन घोस,अविजित पंडित ब्रज किशोर मरांडी के अलावे आदिवासी धर्मगुरु ग्राम प्रधान माझी हराम के साथ मौके पर बड़ी संख्या में आंजसु के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *