निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । एक सप्ताह पूर्व 8 अक्टूबर को धनबाद झरिया के मसाला व्यवसायी कृष्णा कुमार साव के वाहन से जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित विजय भण्डार के सामने खड़ी स्वीफ्ट डिजायर वाहन से करीब सात लाख रूपया चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत जामताड़ा थाना में किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जिसके आधार पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने काण्ड का त्वरित अनुसंधान एवं उत्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और जांच और छापेमारी किया। जिसमें एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।
आज पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुवे बताया कि मसाला व्यवसायी के चालक मोहित कुमार सिंह और कृष्णा कुमार साव बकाया राशि की वसुली करने के लिए धनबाद से जामताड़ा नारायणपुर, करमाटाँड, दुमका जिला जरमुण्डी होते हुए जामताड़ा शहर के दुमका रोड स्थित विजय भण्डार पहुँचे थे। जहां विजय भण्डार से तगादा का पैसा लेने के लिए चालक एवं वादी गाड़ी से उतरकर दुकान में गये इसी बीच गाड़ी में रखा हुआ तगादा का लगभग सात लाख रूपया चोरी हो गया था। जिसके बाद मामला दर्ज करते हुवे छापेमारी की गई जिसमें वाहन के ड्राइवर और उनका साथी मोनू के द्वारा रुपय की चोरी की थी।
गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में चालक मोहित कुमार सिंह से जब गहन पूछताछ किया गया तो पुछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके एवं उसके साथी मोनु राउत के द्वारा योजना बनाकर उक्त राशि की चोरी की गयी है। जिसे वह धनबाद स्थित अपने घर में छुपाकर रखा है। इसके उपरान्त उसे गिरफ्तार किया गया तथा गठित टीम द्वारा धनबाद स्थित उसके घर में छापामारी की गई जिसमें चोरी गई राशि 6, 77,000/- रूपये को उसके घर से बरामद किया गया। वहीं मोनु राउत, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता शंभु राउत, वर्तमान पता सा०- सुसनी लावा, थाना- बरवाअड्डा, जिला – धनबाद फरार है।
इस पुलिस टीम में पु०नि० सह थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, पु०अ०नि० रजनीश आनन्द, पु०अ०नि० बुधन गागराई, पु०अ०नि० श्रीकान्त यादव, आ0/113 संतोष कुमार सिंह (तकनीकी शाखा), आD/114 महेन्द्र पासवान, आ0/590 सरोज पाल शामिल थे ।
