विष्णुगढ़ । सोमवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा पंचायत के तिरंगा मोड़ पानी टंकी के समीप में झा.मु.मो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल के प्रयास से 100 केबी का विद्युत ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल व नवादा पंचायत के बुद्धिजीवी समाजसेवी लाइक मिया के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर से किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नवादा कर्बला चौक में ग्रामीणों ने युवा नेता गौरव पटेल को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी। श्री पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल देखकर असीम सुख की अनुभूति हुई ! उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति ,संयोजक मंडली सदस्य सह अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोवर आलम, पंचायत अध्यक्ष मुजाफर अंसारी मास्टर उतल्लह ,पंचायत सचिव सोहेब अख्तर,साकिर अंसारी हसीउल्लाह ,इसाक अंसारी ,नासिर अंसारी ,जाविद अंसारी,समेत कई लोग शामिल थे।
