विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । मांडू के लोकप्रिय विधायक सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है।विधायक जेपी पटेल को सचेतक चुने जाने पर मांडू विधानसभा में खुशी का महौल हैं। माण्डू विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने मांडू विधान सभा में इतिहास रचते हुए आजादी के बाद पहली बार मांडू में कमल खिलाने के काम किया है।अपने पिता टेकलाल महतो के निधन के बाद 2011 में राजनीति में कदम रखने वाले जयप्रकाश भाई पटेल ने उसी साल विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर मांडू सीट से जीत हासिल की थी। उसके बाद साल 2013 में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बने थे।2014 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जेएमएम के टिकट पर जयप्रकाश भाई पटेल जीतने में सफल हुए हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के समय पार्टी के अंदर हुई खटपट के बाद जेपी पटेल भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया और अक्टूबर 2019 में भाजपा के हो गए।
2019 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मांडू सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे जयप्रकाश भाई पटेल विधानसभा में जोरदार ढंग से सरकार के विरुद्ध आवाज उठाते रहे जिस वजह से पिछले वर्ष उन्हें निष्कासन भी झेलना पड़ा।विधायक जयप्रकाश भाई पटेल अपने क्षेत्र के जन समस्याओ को लेकर काफी सक्रिय रहते है।अपने पिता स्वर्गीय टेकलाल महतो जी के सपनो को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।
