निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । गुप्त सूचना के आधार पर ड्यूटी पर तैनात जामताड़ा रेलवे स्टेशन में आरक्षी एस. पी वर्मा, आरक्षी शक्ति कुमार एवं सीआईबी आसनसोल के दिनकर तिवारी ने गाड़ी संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस में छापेमारी किया और इसके एस-4 कोच में देखा कि बर्थ संख्या 07 के नीचे एक बैग संदिग्ध अवस्था मे पड़ा हुआ है। उन्होंने यात्रियों से बैग के बारे में पूछा लेकिन किसी ने दावा नहीं किया। संदेह होने पर उन्होंने बैग की जांच की तो पता चला कि बैग में देशी शराब भरी हुई है। उक्त ट्रेन से बैग को जामताड़ा स्टेशन पर उतारे गये। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी एएसआई/आरएन नस्कर को दी। इसके बाद उन्होंने बैग की जांच की और गिनती की तो उसमें 24 पीस तुलसी ब्रांड का देशी स्पिरिट मिला, जिसकी कुल कीमत 960/- था। इसके बाद एएसआई/आर.एन. नस्कर ने जामताड़ा स्टेशन के पीएफ नंबर 01 पर उक्त शराब को जब्त कर लिया और आरपीएफ/पोस्ट/जामताड़ा लाया गया। अंततः जब्त की गई शराब को आगे के कानूनी निपटान के लिए उचित दस्तावेज के तहत उत्पाद शुल्क विभाग, जामताड़ा को सौंप दिया गया।
