जामताड़ा । नाला क्षेत्र से कोयला के अवैध परिवहन की गुप्त सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाला-दुमका मुख्य सड़क पर नाला एवं कुंडहित थाना क्षेत्र से चार ट्रकों को जब्त किया है। इनमें दो कोयला एवं दो बालू लदे ट्रक शामिल है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में ट्रकों के चालक माइनिंग एवं परिवहन चालान प्रस्तुत नही कर पाया। सभी ट्रकों को ज़ब्त कर सम्बंधित थाने को सुपुर्द किया गया है। जांच पड़ताल के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि नाला थाना का क्षेत्र लगातार अवैध खनन एवं परिवहन का सेफ कॉरिडोर बना हुआ है। जहां शाम ढलते ही अवैध रूप से खनिजों के पासिंग कराने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और रोजाना दर्जनों अवैध कोयला एवं बालू लदे ट्रक पश्चिम बंगाल के साथ दुमका के रास्ते बिहार पहुंच जाते हैं।जिसपर स्थानीय नाला थाना का मौन समर्थन रहने के कारण पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न कर केवल कभी कभार वाहन जांच अभियान चलाकर महज खानापूर्ति की जाती हैं।बहरहाल जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा किए गए इस कार्रवाई से खनन माफिया के साथ पासिंग गिरोह में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *