विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आदिवासी संथाल समाज की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खरना पंचायत के पूर्व मुखिया शिबू सोरेन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई। जिसमें एक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी का नाम सर्वसम्मति से बिरसा मुंडा आदिवासी मार्सल कमिटी रखा गया। जिसमें कमिटी का अध्यक्ष शिबू सोरेन , उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी बहाराम हांसदा , उपाध्यक्ष बाबूचंद हेम्ब्रम , सचिव महादेव मुर्मु , उपसचिव छोटू हांसदा , कोषाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा, उप कोषाध्यक्ष प्रभु हांसदा के अलावे सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया शिबू सोरेन, पंचायत समिति सदस्य बहाराम हांसदा, उपमुखिया बाबूचंद हेम्ब्रम, राजेश मुर्मु, मुकेश हांसदा एवं चत्रु हांसदा के अलावे क ई अन्य लोग मौजूद थे ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *