विष्णुगढ़ से राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 15 नवंबर ,2023 को विष्णुगढ़ संघर्ष समिति बैनर तले विष्णुगढ़ के प्रतिभाशाली कलाकारों को बीस सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में श्री राजू श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी बेहतरीन अभिनय कला के माध्यम से विष्णुगढ़ के इन कलाकारों ने अपने प्रखंड का नाम रोशन किया है। इन्होंने अपने क्षेत्र के मान सम्मान को बढ़ाया है , इस लिए इन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। श्री राजू श्रीवास्तव ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड के कलाकारों ने अपनी गायकी एवं अभिनय कला से झारखंड में तहलका मचा रखा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता है। श्री राजू श्रीवास्तव ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड में सर्वप्रथम खोरठा गीत को जन्म देने वाले सुपर स्टार गायक व अभिनेता सौरभ दीवाना पर हम सबों को गर्व होना चाहिए। सौरभ दीवाना ने विष्णुगढ़ प्रखंड का नाम पूरे झारखंड में ऊंचा किया है। इतना हीं नहीं मुम्बई महानगर में भी विष्णुगढ़ प्रखंड के कलाकारों ने अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर झारखंड प्रदेश का सर ऊंचा किया है। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को सरकार के द्वारा भी सम्मानित किया जाना चाहिए । राजू श्रीवास्तव ने कहा कि हम झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे कलाकारों को उचित मान सम्मान दे। विष्णुगढ़ प्रखंड में ऐसे कई कलाकार हैं जिसमें मुख्य रूप से अभिनेता नीलू बाबू , मनोज झारखंडी , दिलीप अरजरिया , अनुश्रेया रानी , गीता महतो , एवं टिंकू जिया इन सभी कलाकारों ने अपने विष्णुगढ़ प्रखंड का नाम रोशन किया है। इन सभी कलाकारों को विष्णुगढ़ संघर्ष समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
