निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 11 और 12 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली के न्यू दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका झारखंड राज्य से 40 बालक एवं बालिका गतका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला गतका एशोसिएशन के दो खिलाड़ी श्रेयाश्री एवं विशाल झा झारखंड राज्य से राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी को जामताड़ा रेलवे स्टेशन में जामताड़ा जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार माला पहनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एवं उन्होंने बताया कि यह हमारे जामताड़ा जिले के लिए गर्व की बात है की लगातार जामताड़ा के बच्चे- बच्चियाँ विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के संरक्षक दीपक दुबे ने बताया की यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एवं दिल्ली गतका एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहा है । गैरतलब है कि गतका एक सिख मार्शल आर्ट है जो भारत की बहुत पुरानी संस्कृति से जुड़ी हुई है। हाल ही में 2 वर्ष पूर्व गतका खेल को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है और आगामी गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स मैं भी गतका खेल को शामिल किया गया है। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से ही खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा। जामताड़ा जिले के दोनों खिलाड़ियों के चयन की खुशी में जामताड़ा में विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जिसमें मुख्य रूप से नितेश सेन, भास्कर चांद, विपिन दुबे, चंचल भंडारी, सूरज पासवान, संजीव सेन, सोनू मल्लिक ,परिणीता सिंह मधुसूदन दास, सुनील सिंह, हर प्रसाद मरिच।
