निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज कुण्डहित थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब निर्माण करने की सूचना पुलिस को मिकी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। जिसमें थाना प्रभारी पु०अ०नि० पंकज कुमार, पु० अ० नि० सुरेश कु० दुबे, स०अ०नि० गो० नाजिम खाँ, हव0 गिरीश टुडू, 310 / 578 शिवसागर गंरांडी, आ0/603 राजेश कु यादव, आ0/149 श्रीनाथ सोरेन, 10 / 514 जनार्दन मंडल को शामिल किया गया। जिसके बाद उक्त स्थान पर छापामारी किया गया। जहाँ से अवैध शराब निर्माणकर्ता बंशीधर मंडल, उम्र करीब 50 वर्ष पिता द्वारिकानाथ मंडल कमलिया, थाना- कुण्डहित जामताड़ा के घर से बीस (20) गैलेन जावा महुआ प्रत्येक गैलेन में करीब आठ लीटर जावा महुआ पाया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तारी कर अग्रीम कार्रवाई हेतु उत्पाद अधीक्षक जामताड़ा को भेजा जा रहा है।
