धनबाद । शुक्रवार की अहले सुबह निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार के समीप तेल चोरी करने आये अपराधियो ने ट्रक से लूट का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना अहले सुबह लगभग तीन बजे का बताया जा रहा है । मृतक ट्रक ड्राइवर सतनारायण प्रजापति की मौत धनबाद में इलाज के क्रम शुक्रवार हुई । जानकारी के अनुसार मृतक राजस्थान के सहरपुरा का रहने वाला था । मृतक को अपराधियो ने जांघ में गोली मारी थी जिसके बाद ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुमित प्रसाद और निमियाघाट थाना प्रभारी भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए। और इलाज के पहले डुमरी के निजी नर्सिंग होम में भिजवाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के धनबाद रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
जानकारी के अनुशार सतनारायण प्रजापति अपने खलासी के साथ ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से समान अनलोड कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहा था। जानकारी के अनुशार ट्रक मालिक इसी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुशार ग्वालियर से लौटने के क्रम में ही ट्रक में कुछ गड़बड़ी आई, इस दौरान ट्रक चालक सतनारायण ने खलासी के साथ ट्रक को निमियाघाट के ईसरी बाजार के तुरी टोला में रोक दिया। और अहले सुबह होने के कारण दोनो ट्रक में ही सो गए। इसी बीच ट्रक चालक को खटपट की आवाज सुनाई पड़ा। तो ड्राइवर अपने खलासी को जगाया, और जब नीचे उतरा। देखा की तीन लोग ट्रक के टैंकर के लॉक को तोड़ने के प्रयास में था। और जब ड्राइवर ने हल्ला किया। तो एक ट्रक के दूसरी ओर खड़े चौथे अपराधी ने ड्राइवर के जांघ में गोली मार दिया। इसके बाद चारो अपराधी फरार होने में सफल रहे। इस बीच जानकारी मिलने के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद और निमियाघाट थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे, और जांच में जुट गए। फिलहाल किसी अपराधी की अब तक पहचान नही हो पाया है। लेकिन पुलिस की माने तो घटना को स्थानीय अपराधियो ने अंजाम दिया है। वैसे पूछताछ के क्रम में खलासी ने चार अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है ।
