शोक में डूबा गांव,तीन दिनों तक गांव में नही जला चूल्हा
चौपारण । प्रखंड ग्राम ओबरा में हुए हृदय विदारक घटना के बाद शोक में डूबा गांव में तीन दिनों तक गांव में नहीं जला चुल्हा। भुखे- बुधवार देर रात सपना कुमारी का पोस्टमार्टम से शव आने के बाद तीसरे दिन गुरुवार को सपना का किया गया अंतिम संस्कार। तीनों बच्चियां एक जगह डूबी और एक ही जगह पर तीनों को दफन किया गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव पहुंच कर परिजन को ढांढस बंधाते हुए संवेदना व्यक्त किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव,राजेंद्र चंद्रवंशी, जिप सदस्य रवि शंकर अकेला,पंचायत समिति सदस्य विजय मधेशिया,शहदेव प्रसाद यादव,उपमुखिया प्रतिनिधि नौसद खान,लखन राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
