निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । करमाटांड़ थाना अंर्तगत कालाझरिया बाजार स्थित SBI ATM बूथ से ATM मशीन की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किये जाने की घटना प्रतिवेदित हुई जिसके आधार पर करमाटॉड थाना कांड सं0 89 / 2023 दिनांक 14.09.2023 विरूद्ध अज्ञात दर्ज की गई। चोरी गई ए०टी०एम० मशीन एक दुर्घटना ग्रस्त वाहन (बोलेरो पिकअप वाहन संO JH 15K 3944), जिसे एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान अपराधी जामताड़ा – नारायणपुर मार्ग पर छोडकर भाग गये थे। दिनांक 14.09.2023 की सुबह बरामद की गई। इस संबंध में एस पी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उपरोक्त बरामद वाहन पर लदे ए०टी०एम० मशीन के अतिरिक्त चोरी में प्रयुक्त गैस सिलिंडर, गैस कटर सीकड लोहे का हुक आदि भी बरामद किये गये।
जाँच के क्रम में पाया गया कि बरामद उपरोक्त वाहन संO JH 15K 3944 वास्तव में वाहन संO CG 1088 0201 है जो चतरा थाना से चोरी हुई थी तथा जिस संबंध में चतरा थाना कांड सं0 257 / 23 दिनांक 25.08.2023 धारा 379 भा०द०वि० विरूद्ध अज्ञात अंकित है। करमाटांड थाना कांड सं0 89 / 2023 के अनुसंधान के क्रम में मो० मेहदी अंसारी उर्फ दुधन उर्फ सूर्या (उम्र करीब 37 ) पिता मो0 असलम, पांडारपाला, रहमतगंज, भूली ओ०पी०, धनबाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मो० मेहदी अंसारी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस कांड में संलिप्त अपने अन्य सहयोगियों का भी नाम-पता बताया है। मो० मेहदी अंसारी की निशानदेही पर चोरी गई ए०टी०एम० मशीन का टूटा हुआ फेस कवर, जिसे घटना के उपरांत घटनास्थल से भागने के क्रम में अपराधियों द्वारा फेंक दिया गया था ।
कालाझरिया-जामताड़ा पथ के किनारे झाडी से बरामद किया गया है। इस कांड में संलिप्त गिरोह के अपराधी काफी शातिर हैं जो चोरी / ए०टी०एम० चोरी के कई घटनाओं में जेल जा चुके हैं। इस गिरोह की बरही थाना, पेटरवार थाना, कसमार थाना, चतरा थाना में घटित ए०टी०एम० चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के बिंदु पर छानबीन जारी है। मो0 मेंहदी अंसारी का आपराधिक इतिहास लोयाबाद थाना कांड सं0 28 / 21 दिनांक 14.04.2021 में आरोप पत्रित है।
