राजेश दुबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से

बिष्णुगढ़ । बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन फुटबॉल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा करम महोत्सव का आयोजन में झूमर, नटुवा जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य तरीके से हुआ बच्चियां, महिलाएं एवं स्थानीय कलाकारों ने जम कर लोगों का मनोरंजन किया साथ गोबिंदपुर व हुरलुंग में जनजागरण सभा किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो रहे। लोगों ने रात्रि दस बजे तक उनके भाषण को सुनते रहे। सैकड़ों बाइक का काफिला बनासो से जोबर, जोबर से गोबिंदपुर और गोबिंदपुर से हुरलुंग देर रात तक झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने उनके साथ रहे लगभग ग्यारह बजे रात्रि विष्णुगढ़ तक युवाओं का काफिला उनके साथ रहा।

जयराम महतो ने अपने संबोधन की शुरुवात झारखंडी संस्कृति और करम पर्व का हमारे जीवन में क्या महत्व है ये बताने के साथ किया। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण जिन उद्देश्यों लिए हुआ तेईश साल बाद भी अधूरे है इसके जिम्मेदार हमारे नेता हैं, हमारे नेता झारखंडियत के साथ नहीं पार्टी के साथ हैं। पार्टी के आदेश को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए हमें आदेश लेने वाला नही बल्कि डिसीजन लेने वाला नेता चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज युवा मोदी भक्ति में आ गए हैं हमें दो मिनट का समय दीजिए सारा मोदी भक्ति उतार देंगे। बीजेपी धार्मिक राज्य चाहती है और हमारा झारखंड सांस्कृतिक राज्य है, कोनार डैम के विस्थापितों को आज भी न्याय नहीं मिला है अगर विस्थापितों को विस्थापन का लाभ नही मिलेगा तो कोड़ी गैता लेकर डैम का पानी खेत में लाएं। साथ ही लोगों से 24 में बदलाव की अपील की उन्होंने कहा कि हमें दो सांसद भी आप लोग इस भीड़ से देते हैं तो देश के प्रधान मंत्री से आंख से आंख मिला कर झारखंड पर हो रहे शोषण का जवाब मांगेंगे अगर ऐसा नहीं कर पाएं तो कान मरोड़ कर सवाल कीजिएगा हमसे।

टाईगर के लोगों बताया कि झारखंड के युवा पांच साल में नौ अरब रुपया लगभग गुटखा में खर्च कर रहे हैं इससे बचने की जरूरत है साथ ये भी कहा कि हमारी सरकार बनी तो पहले दारू बंद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य सरयू पटेल, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश पटेल, पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो, उमेश महतो, महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल, जोबर मुखिया चेतलाल महतो, पंसस गुलाब महतो, पप्पू सिंह, प्रदीप कुमार शौर्य, धानेश्वर महतो, सुशील महतो, संजय मेहता, राजदेश रत्न, रूपक कुमार, सिंगर बबन सिंह, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार, बिरेंद्र कुमार, बिहारी महतो, गौतम कुमार, रवि महतो, कौशल कुमार, दिलीप कुमार, नारायण कुमार, सनी कुमार, दिनेश कुमार, खगेंद्र कुमार, महावीर महतो, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, डुमरचंद महतो, विनय कुमार, विवेक कुमार, धीरज कुमार शर्मा, टहल महतो, कैलाश महतो समेत हजारों जयराम समर्थक उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *