राजेश दुबे विष्णुगढ़ से
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम महतो , प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा ने सोमवार को दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा से उनके आवास में भेंट कर प्रखंड में विकास से संबंधित योजनाओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से विष्णुगढ़ प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण , विष्णुगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में कमरे का निर्माण ,बरांय से लेकर सिरय तक पथ का निर्माण ,नागी बंडीसीमर में तालाब का निर्माण के अलावे प्रखंड के अन्य ग्रामीण पथों के मरम्मत करने की मांग की गई है। दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने मौके पर योजनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया और कहा कि आपकी मांगों को शीघ्र हीं पूरा किया जाएगा। इसके बाद मंत्री फागू बेसरा को विष्णुगढ़ मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम महतो ने प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटे लाल बेसरा एवं विष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी ने प्रखंड की अन्य समस्याओं के बारे में उन्हें बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *