जमशेदपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार ACB टीम की कार्यवाही जारी है । इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी की टीम ने कार्यवाई करते हुए एक और सफलता हासिल की है । सोमवार को बागबेड़ा थाना के एसआई शशि भूषण राय को ACB की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया ।
