राजेश दुबे विष्णुगढ़ से

बिष्णुगढ़ । बिष्णुगढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू)प्रखंड अध्यक्ष सह बिष्णुगढ़ उप मुखिया संघ अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के सात मिल चौक NH 522 मैं यात्री पड़ाव को लेकर कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल हजारीबाग को पत्र लिखा है उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड में सात मिल में यात्री पड़ाव नहीं होने के कारण धुप और बारिश मे यात्रिओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक की यात्री सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते है जिस कारण यात्रिओं को जानमाल का खतरा बना रहता है। अंतः श्रीमान से निवेदन है की उपरोक्त समस्यों को ध्यान में रखते हुए सात मिल चौक मे यात्री पड़ाव देने की कृपा करें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *