राजेश दुबे विष्णुगढ़ से
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा पंचायत के रमुआ में स्थित देवी मंडा परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया है। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक के एम्बीशन पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा दांडीया नृत्य की प्रस्तुति की गई। देवी मंडा परिसर में बनाए जा रहे भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है । आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है मंदिर परिसर में झूला तथा खिलौने के दूकान लग चुके हैं। दूधिया रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार , उपाध्यक्ष बहादुर कसेरा , समाज सेवी शेखर सुमन , सचिव नीतीश कुमार , उपसचिव बिरजू कुमार , बेड़ा हरियारा पंचायत के मुखिया रामचन्द्र यादव , विष्णुगढ़ मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास , अनूप कसेरा ,अजय साव ,शुभम कुमार , सुबोध कुमार कसेरा , राहुल कसेरा , रोहित कसेरा ,शिवम पांडेय ,अमन रवानी, गोलू कुमार , धर्मेंद्र कुमार , चन्दन कसेरा , संजय कसेरा , एवं सुधीर कसेरा , समेत डीएमटी क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *