राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से
बिष्णुगढ़ । प्रखंड के जोबर व गोबिंदपुर में जयराम महतो के संबोधन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वारा जोबर पंचायत के फुटबॉल मैदान में करम महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें झारखंडी संस्कृति के प्रति लोगों आकर्षित कराना एवं विश्व स्तर तक करम पर्व को ले जाना इसी क्रम में 18 सितंबर को बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर में करम महोत्सव व गोबिंदपुर में संध्या जन सभा, 19 सितंबर को कसमार में, 20सितंबर को बलियापुर में, और महुआटांड(गोमिया), 21 को बगोदर व तिसकोपी में, 22 सितंबर को मानटांड, नावाडीह और चंद्रपुरा, 23 सितंबर को डुमरी के अलावे झारखंड के अनेकों जगहों पर करम महोत्सव को व्यापक रूप से मनाया जाएगा इसी क्रम में बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर में होना है ।
जिसमें झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो लोगों के बीच अपने विचारों को रखेंगे जिसके बाद संध्या गोबिंदपुर में टाईगर जयराम महतो क्रांतिकारी संबोधन करेंगे । इस तरह झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी टाईगर जयराम महतो प्रखंड के दो जगहों पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। टाईगर जयराम के स्वागत में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सभी सदस्य कमर कस लिए हैं।
