विष्णुगढ़ से राजेश दूबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत भवन में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार ( जे एस एल पी एस ) द्वारा पंचायत सेवा केन्द्र का उदघाटन बनासो पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस पंचायत सेवा केन्द्र के उद्घाटन समारोह के मौके पर बनासो पंचायत के श्री पटेल ने कहा कि पंचायत सेवा केन्द्र में श्रम सेवा में श्रम सम्मान परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां हैं।जो इस प्रकार हैं। प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण। सामुदायिक संस्थाओं से सदस्यता ( एस एच जी / वो सीएल एफ) । सामुदायिक सु आर एफ ) से मदद। अनाज बैंक की स्थापना। मजदूर बैंक की स्थापना। माडग्रेशन स्पोर्ट सेंटर की स्थापना एवं मनरेगा से जुड़ाव इत्यादि निम्न प्रकार की सुविधाएं दीं जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अभय कुमार , बीटीएम उमेश कुमार राणा , अमूल्य चंद पांडेय ,राजू यादव ,राजू महतो , माही पटेल , प्रियंका कुमारी ( जेएस एल पी एस) एवं अनिता पासवान समेत समूह के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
