रामावतार स्वर्णकार
इचाक । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इचाक में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख पार्वती देवी, बीडीओ रिंकू कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सीडीपीओ नीलू रानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि महेश साव, विधायक प्रतिनिधि सचिदानंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा दिए जा रहे निशुल्क सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है। जहां मरीजों को निशुल्क जांच, ईलाज, दवा और परामर्श के अलावा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाती है। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके।
मेले में लगे पूछताछ के स्टॉल में लोगों की काफ़ी भीड़ देखी गई। इसके अलावा कुष्ठ, मलेरिया, दांत, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु टीकाकरण, आयुष्मान भारत, आयुष कार्यक्रम, परिवार कल्याण, योग एवं ध्यान, किशोर/किशोरी स्वास्थ्य समेत कुल 18 स्टॉल लगाए गए थे। जहां मरीजों को मुफ्त इलाज, दवा और परामर्श दिया गया। मेले में 430 लोगों ने पंजीयन कराया, योगा में 66, परिवार नियोजन में 70, आयुष्मान भारत में 24, स्तनपान में 3, ओआरएस में 50, शिशु टीकाकरण में 5 और यक्ष्मा परामर्श में 27 लोगों को निशुल्क सेवा दी गई। कार्यक्रम का संचालन दयाल प्रसाद ने किया।
मेले के दौरान डॉ. चंचला, डॉ. आयशा सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, डॉ. अंजली श्रीवास्तव, बीपीएम अनीता तिर्की बीएएम रत्नेश सिंह, फर्माशिष्ट रमेश प्रसाद, एचएम मनीष कुमार सिन्हा, बीडीएम विवेक कुमार, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एसटीएस सौरभ कुमार, संत कुमार, सीएचओ डॉ शैलेंद्र कुमार, पार्थो घोष, सहिया साथी यशोदा देवी, सहिया कुमारी निक्की, मातृ देवी के आलावा सभी बीटीटी, सहिया साथी, सहिया और स्वास्थ्यकर्मी शिविर में अपनी सेवा दे रहे थे।
