राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से।

विष्णुगढ़ । प्रखण्ड में चेडरा पंचायत के बिरहोर टोला में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामबालक कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदिम जनजाति बिरहोर को भयमुक्त मतदान के लिए साँप सीढ़ी खेल के माध्यम से जागरूक किया गया ।इस मौके पर मुख्य रूप से सुपरवाइजर सह प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार,बीपीआरओ,मुखिया निर्मल कुमार,आँगनबाड़ी सेविका समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *