निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा। सदर प्रखंड के सुपाईडीह पंचायत भवन में आज प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चार सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित की गई। जहाँ शिलापट्ट में जामताड़ा विधायक का नाम नही था। विधायक को इसकी सूचना मिली जिसके बाद विधायक कार्यक्रम के पूर्व ही पहुँच कर हंगामा कर दिया। जिसके बाद शिलान्यास पट पर आनन फानन में विधायक का नाम देकर बदला गया। इस कार्यक्रम में दुमका सांसद सुनील सोरेन और भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जहाँ सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। मौके पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने शिलापट में विधायक का नाम नही रहने का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का नाम रहना चाहिए। इसके बाद सांसद ने विधायक को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में विधायक को नही रहना चाहिए। प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ सांसद का नाम होता है। वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने शिलान्यास पट पर नाम नही रहने से नाराजगी जताई और कहा कि क्षेत्र का कोई भी जनप्रतिनिधि हो शिलान्यास पट पर उनका नाम होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *