राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत सारूकुदर पंचायत सचिवालय में किसान मित्र एवं किसानो के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया उत्तम कुमार महतो ने किया।बैठक में मुखिया ने किसानों को सरकार के द्वारा मिल रही सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि,झारखंड सरकार अनुदानित दर पर पंप सेट,थ्रेसर,मिनी ट्रेक्टर,दवा छिड़काव की मशीन ले सकते है।आप सभी किसान भाई अपनी जरूरत की कृषि कार्य हेतु मशीनों के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें, साथ ही ड्रिप इरिगेशन पर ध्यान देने को कहा,आने वाले समय मे बारिश की कमी को देखते हुए ड्रिप इरिगेशन की आवश्यकता पड़ेगी इसके लिए किसान भाइयों को अभी से परिस्थितियों से निपटने के लिए कमर कस लेनी चाहिए । मौके पर मुख्य रूप से रीता कुमारी कृषक मित्र, फूलचंद महतो कृषक मित्र, मनु महतो,तालेश्वर महतो, तिलकधारी महतो,सोमरी देवी, लिलिया देवी,श्यामदेव महतो, धनपत महतो,लाखेश्वर महतो, गुलाब राम समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *