निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया मोड़ में स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को बीती देर रात कुछ अज्ञात अपराधी उखाड़ कर ले जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन अपराधियों ने अंधेरे का लाभ उठाकर मशीन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन समेत ए टी एम मशीन को बरामद कर लिया। घटना की सूचना पाकर जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दिया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि घटना के बाद रात भर पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गो में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

घटना को अंजाम देने वाले बोलेरो वाहन एवं मशीन को सुबह करीब 5 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ी स्थित लाइन होटल के समीप से बरामद कर लिया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले लोग अभी फरार हैं। जिसकी तलाश को लेकर अनुसंधान जारी है, जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *