राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से।

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के भेलवारा के पास मंगलवार की मध्य रात्रि करीब साढे बारह बजे एक कोयला लदा हुआ वाहन पलट गया। उक्त वाहन में सवार उपचालक दीपक सिंह , पिता अर्जुन सिंह , वाहन में दब गए। हादसे की सूचना मिलते हीं आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर वाहन के नीचे दबे उपचालक को वहां से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वाहन के चालक प्रदीप कुमार , पिता देव कुमार , और उपचालक दीपक सिंह, पिता अर्जुन सिंह , दोनों कानपुर निवासी बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि कोयला लदा हुआ वाहन कानपुर से नागपुर जा रहा था । इसी क्रम में वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। लेकिन वाहन के चालक एवं उपचालक सुरक्षित बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *