राजेश दूबे की रिपोर्ट विष्णुगढ़ से
बिष्णुगढ़ । बिष्णुगढ़ प्रखंड के ऊंचाघाना स्वास्थ्य केंद्र का औचिक निरीक्षण प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को किया।स्वास्थ्य केंद्र का साफ सफाई मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था बिजली पानी समेत अन्य जानकारी प्राप्त किया गया। विभाग के टीम की मदद से उच्च पदाधिकारी और डॉक्टर का आगमन होंगे साथ ही सुधारवर्ती क्षेत्र में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मी सेवा देंगे मेडिकल टीम के मदद से मडमो की एक महिला का प्रसव भी केंद्र में हुआ। इस तरह की सुविधा ग्रामीणों को मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है । प्रसव के लिए विष्णुगढ़ नहीं जाना पड़ेगा सरकार की यह अच्छी पहल है मौके पर जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल मुखिया चेतलाल महतो स्वास्थ्य कर्मी शांति हेंब्रम आनंदी टोप्पो पुष्पा बीटीटी नागेश्वर महतो नारायण महतो कपिल देव चौधरी पंचायत सचिव विजय प्रसाद मेहता महादेव महतो उपमुखिया दौलत महतो संजय महतो स्वास्थ्य सहिया एएनएम समेत कई लोग मौजूद थे।
