राजेश दुबे
बिष्णुगढ़ । बिष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो सड़क मार्ग पर प्रेमचंद राम अपनी बाइक से गिरकर मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अचानक चक्कर आई और सड़क मार्ग पर ही गिर पड़े।जिन्हें समाजसेवी सुरेश राम ने 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलावस्था में ही इलाज हेतु बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अरुण कुमार सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान डॉ० अरुण कुमार सिंह ने जांच कर बताया कि प्रेमचंद राम के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। साथ ही पैर में भी चोटे लगी है।जिसे एंबुलेंस सेवा से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। प्रखंड के बंदखारो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी मे कार्यरत प्रेमचंद राम ने बताया कि बंदखारो स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित क्लर्क राजेश पटेल बंदखारो में नहीं बैठकर बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहकर अपने कार्य का संचालन करते हैं ।
जिसकी वजह से छोटे-छोटे कामों के लिए प्रेमचंद राम को 18 किमी का सफर तय कर विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आना पड़ता है। सड़क की हालत काफी दयनीय और जर्जर है। जिसके कारण पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, यह दूसरी घटना है।यदि क्लर्क राजेश पटेल बंदखारो स्वास्थ्य केंद्र में रहकर अपने कार्य का संचालन करते तो यह परेशानी नहीं होती, उनके पदस्थापन स्वास्थ्य केंद्र बंदखारो में नहीं रहने से सहिया, एएनएम को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां तक की एक हस्ताक्षर के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मियों को बंदखारो से बिष्णुगढ़ आना पड़ता है।
