राजेश दूबे की रिपोर्ट।

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को 14 सितंबर 2023 को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इस संबंध में विष्णुगढ़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में पुरुष , महिला एवं बच्चों का इलाज अलग अलग डाक्टरों के द्वारा किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में सभी विभाग के डाक्टर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से महिलाओं एवं रोगियों को विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *