निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह पंचायत के भैयाडीह गांव में पीसीसी सड़क का विधायक इरफान अंसारी ने शिलान्यास किया। यह सड़क भैयाडीह के मुख्य सड़क से गुरुकुल विद्यालय तक जर्जर और कच्ची सड़क को पीसीसी पथ बनाया जाएगा। मौके पर विधायक ने कहा कि जामताड़ा सड़क के मामले में सभी जिलों को पीछे छोड़ते जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा भी हमारे कार्यों की प्रशंसा करें और एक स्वस्थ हेल्दी पॉलिटिक्स होना चाहिए जात- पात की राजनीति करना भाजपा छोड़ दे। वहीं राजकीय कन्या विद्यालय जामताड़ा नगर के विद्यालय के चारदीवारी का विधायक ने शिलानस करते हुए कहा कि हमारे बच्चे बच्चियों सुरक्षित रहे इसको देखते हुए यहां भी मैंने शिक्षकों के आग्रह पर चार दिवारी का निर्माण करने जा रहा हूं जिसका शिलान्यास करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।

मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने विधायक के इस कार्य की प्रशंसा की और कहां की बेहद खुशी की बात है की विधायक ने हमारे एक कहाँ पर ही विद्यालय की चार दिवारी का निर्माण होगा या दीवार नहीं होने से विद्यालय में दिन प्रतिदिन चोरी की घटना होती रहती थी वहीं इस चारदीवारी के निर्माण को लेकर विधायक को शिक्षकों ने आभार प्रक ट किया। मौके पर गोपी दत्त, राजू दत्त, रुपेश यादव, इजलेश यादव परिमल मंडल, बुलू चक्रवर्ती आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *